लुधियाना : शहर में एक फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए डॉक्टर पर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना मेहरबान की पुलिस ने बिना डिग्री के डॉक्टर की दुकान चलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह हांडा ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता परमजीत सिंह निवासी हरकिशन विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सीडां रोड पर डॉक्टर राधेश्याम केयर आफ चांद क्लिनिक चल रहा है। इस डॉक्टर के पास कोई भी डिग्री जा लाइसेंस नहीं है। इसके चलते पुलिस ने उक्त मामले की जांच की गई और फर्जी डॉक्टर के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.