Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब में Driving License बनवाने वालों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत! लोग परेशान

31

जालंधरः रीजनल ट्रासंपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) के अधीन आता ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट सैंटर, नजदीक बस स्टैंड का सर्वर बंद होने के कारण आवेदकों के ड्राइविंग टैस्ट नहीं हो पाए, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गत दोपहर को एकाएक सर्वर डाऊन होने से लाइसैंस संबंधी काम पूरी तरह से बंद हो कर रह गया। हालांकि पब्लिक सुबह से ही लाइनों में खड़ी होकर इंतजार कर रही थी, मगर सर्वर डाऊन होने से उनका काम नहीं हो पाया। लोग सर्वर के चालू होने का इंतजार करते रहे। मगर शाम तक सर्वल चालू  होने के कारण घंटों इतंजार के बाद दर्जनों आवेदक बिना लाइसैंस बनवाएं मायूस होकर बैरंग ही लौटने को मजबूर हुए।

लोगों का कहना था कि वह ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट लेकर अपने सभी कामकाज छोड़ कर आज सैंटर में पहुंचे थे, लेकिन अब उनका लाइसैंस बनने का काम पूरा नहीं हो सका है, जिस कारण उन्हें दोबारा सैंटर में आना पड़ेगा। ए.आर.टी.ओ. विशाल गोयल ने कहा कि सर्वर की समस्या लोकल लेवल पर नहीं अपितु चंडीगढ़ से हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग को सर्वर के बंद रहने संबंधी तुरंत अवगत करा दिया गया था। ए.आर.टी.ओ. ने कहा कि सर्वर की समस्या पंजाब भर के कार्यालयों में हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.