Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

MP के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

33

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। जीतू ने कहा की सरकार ओबीसी का हक़ मार कर पाप कर रही है. भोपाल में मिडिया से चर्चा करते हुए पटवारी बोले की राहुल गांधी जी पिछले कई सालों से संविधान बचाने की बात कर रहे है राहुल गांधी जी ने लगातार आरक्षण की बात है, जाति गत जनगणना की बात की है हमारे जिस जगह मुख्यमंत्री वहां जाति गत जनगणना शुरू हो गईं है। कमलनाथ सरकार में ओबीसी को 27 प्रतिशत देने की हम शुरुआत करने में जुट गए थे। लेकिन इनके द्वारा मेडिकल छात्रा के द्वारा कोर्ट में याचिका लगाई गई बाद में हमारी सरकार गिर गई जो आरक्षण विरोधी थे वो सरकार में आ गए।

जीतू ने कहा की आरक्षण मामले में प्रशांत सिंह जो महाअधिवक्ता जिन्होंने सरकार की तरफ से पक्ष रखा लेकिन उन्होंने कोर्ट में कभी भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने का पक्ष नहीं रखा अभी जो भर्ती निकल रही चाहे पुलिस की हो या सब इंजिनियर की उसमें 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी। शिवराज सिंह की सरकार हो या मोहन यादव की सरकार हो 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देना चाहते है ये पीछे के रास्ते से आरक्षण रोकते है कोर्ट की बात करते है लेकिन इनके वकील प्रशांत सिंह सही तरीके से पक्ष नहीं रखते है। शिवराज सिंह को 18 साल ओबीसी वर्ग ने मुख्यमंत्री बनाया आपने ओबीसी के साथ पाप किया।

डेढ़ साल से मोहन यादव मुख्यमंत्री है वो भी अब पाप के भागीदारी बन रहे है। मोहन यादव को आज में पत्र लिखकर मांग करूंगा जाति गत जनगणना और ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत होना चाहिए ये मांग करेंगे। उन्होंने कहा की आरक्षण नहीं मिलने और सरकारी वैकेंसी पर रोक लगने से 22 लोग आत्महत्या कर चुके है। ओबीसी महासभा के साथ हम कोर्ट से लेकर सड़क तक आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.