Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत मामले में नया मोड़, पुलिस जांच में सारा सच आया सामने

79

जलालाबाद  : स्थानीय शहर के दशमेश नगरी स्थित वाटर वर्क्स नंबर 4 के पास एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसके पति की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी जलालाबाद के मुख्य अफसर एवं जांच अधिकारी एस.आई. दविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रानो बाई पत्नी बलविंदर सिंह निवासी अमरपुर अरूफ आलमशाह (थाना सदर फाजिल्का) ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया है कि सुरजीत कौर के अवैध संबंध थे, जिस पर उसका पती रोकता था, इसी कारण रणजीत सिंह (40 वर्ष) का सुरजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह उर्फ चन्नू पुत्र करनैल सिंह, बब्बू पुत्र करनैल सिंह निवासी चक सोहना सांदड़ उर्फ छोटा सिद्धू वाला और अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया। जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता रानो बाई के बयानों के आधार पर मृतक रणजीत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर, गुरचरण सिंह उर्फ चन्नू, करनैल सिंह व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी जलालाबाद में धारा 103,331(6),191(3), 190,61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा नंबर 135 दिनांक 05-10-2025 दर्ज किया। जांच अधिकारी ने आगे बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
बॉक्स में प्रकाशित

इस घटना की जानकारी जैसे ही जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और इस दौरान विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि यह घटना दुखद है और जांच का विषय है। जिस पर उन्होंने पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और संबंधित आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.