Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मोटर पंप चलाकर रंग पंचमी पर होली खेल रहे 13 साल के बच्चे को लगा करंट, हुई मौत

24

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के दिन बाणगंगा क्षेत्र में करंट लगने से 13 साल के चिराग चौहान की मौत हो गई, चिराग मोटर पंप चलाकर होली खेल रहा था। अचानक उसको करंट लग गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर उसकी मौत हो गई।

अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। चिराग इंदौर जिले के फ्रीगंज इलाके में रहता था। रंग पंचमी पर पानी की मोटर चालू कर चिराग सभी पर पानी डाल रहा था,अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा, परिजन तत्काल उसे पास के अस्पताल लेकर गए।

यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिराग छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.