Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहडोल में पिकनिक मनाने गए जीजा – साली की नदी में डूबने से मौत, एक का शव बरामद

18

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में  पिकनिक मनाने गए जीजा साली नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह हादसा नदी में नहाने के दौरान हुआ, अभी जीजा के शव की तलाश जारी है,साली का शव बरामद कर लिया गया है।

 सोहागपुर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेतौली सोन नदी पर एक ही परिवार के आठ लोग पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान जीजा सागर गुप्ता और साली ईशा गुप्ता नदी में नहाने के लिए चले गए, दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए थे और पानी में डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू कर ईशा गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया है। युवक की अभी तलाश जारी है, इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.