Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी को 110 साल की सजा, गोली मारकर दिया था वारदात को अंजाम

53
फ्रैंकफर्ट। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में एक युवक को 110 साल कैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसकी दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने पूरे मामले को क्रूर बताते हुए युवक को सजा सुनाई है। क्लिंटन सुपीरियर अदालत के जस्टिस एच हंटर ने सजा के आदेश में लिखा कि ये हत्याएं पूर्व नियोजित और जघन्य थीं।

अदालत ने सुनाई 110 साल की सजा

प्रॉमिस मेस (21 साल) और पामेला स्लेड (62 साल) की हत्या 28 वर्षीय फेरेल ने इंडियाना ऑटोमोटिव सीटिंग प्लांट के बाहर कर दी थी। अदालत ने आरोपी युवक को अप्रैल के महीने में दोषी करार दिया था। पहले उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि अब गुरुवार को 110 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।

आरोपी ने की थी भागने की कोशिश

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, जिस दिन यह वारदात हुई पीड़िता अपने ऑफिस पहुंची थी। जहां पहले मौजूद उसके पूर्व प्रेमी ने उसपर अटैक कर दिया। आरोपी युवक ने कार्यस्थल के बाहर गोलीबारी युवती को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिख रैपर ने भारत में बताया जान का खतरा

इधर, न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने गया एक सिख वापस भारत नहीं आन चाहता है। उसे अपनी जान का खतरा है। हेराल्ड समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर ने दावा किया कि उसने किसानों के विरोध प्रदर्शन और अन्य मुद्दों पर गाने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। उसे भारत लौटने पर बदला लेने का डर है। उसने दावा किया कि एक गाने के कारण धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.