Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्तान में बढ़ रही हिंदुओं की किडनैपिंग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

40

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं को किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके खिलाफ हिंदू प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंध के काशमोर जिले में 25 दिन पहले एक व्यापारी और उसके बच्चे को किडनैप कर लिया गया, इसके बाद परिवार से फिरौती मांगी गई। इस घटना के बाद बुधवार के दिन हिंदुओं ने यहां प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस नहीं छुड़ा पाई व्यापारी और उसके बेटे को

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस 25 दिन पहले किडनैप हुए व्यापारी और उसके बेटे को किडनैपर्स से अभी तक नहीं छुड़ा पाई है। उधर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। पुलिस की बर्बर कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

पांच महीने में 100 से ज्यादा किडनैप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार बलाच दशती के अनुसार यहां पांच महीनों के अंदर करीब 100 से ज्यादा लोगों का अपहरण हुआ है। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। सिंध के काशमोर जिले में हिंदू कारोबारी रहते हैं, इन पर डाकुओं की निगाह रहती हैं।

भारत से पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

पाकिस्तान के मंत्री अनीक अहमद की मानें तो द्विपक्षीय रिश्ते कमजोर होने की वजह से भारत से पाकिस्तान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 1 हजार हिंदू और 7,500 सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान आने को लेकर समझौता है। मंत्री अहमद का कहना है कि पाकिस्तान लगातार इन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कोशिश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.