Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, बोले- छत्तीसगढ़ में सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग

28

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओ के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर हमले करते हुए कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है। हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है। सरकारी एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है। हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी। हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। वहां वहां विरोध करेंगे।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो भी कष्ट मिल रहा है। उसे बड़े दिलेरी के साथ कवासी लखमा झेल रहे हैं। उनमें झेलने की ताकत है। जो वह सह रहे हैं वो सरकार की प्रताड़ना है। केंद्रीय और राज्य सरकार की प्रताड़ना को झेलने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.