Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मऊगंज घटना को लेकर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, देर रात एसपी और कलेक्टर को हटाया

24

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य में मऊगंज जैसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना के संदर्भ में कल देर रात जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री को भी भेजा गया है। पुलिस एवं प्रशासन को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

बता दें कि बीते शनिवार को जब मऊगंज में एक बंधक युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर आदिवासियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बंधक बनाए गए युवक को आदिवासियों ने मार डाला था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस-प्रशासन पर स्थिति को नियंत्रित करने में नाकामी के आरोप लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.