Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग...

Ludhiana में एक घर पर चला बुलडोजर, लोगों ने बांटे… पुलिस छावनी में तबदील इलाका

14

लुधियाना : पंजाब सराकर द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस का बुलडोजर एक्शन जारी है। एक बार पुलिस लुधियाना में बुलडोजर एक्शन की जानकारी सामने आई है। लुधियाना देहात पुलिस ने आज रायकोट के गांव बुर्ज में ड्रग तस्कर हरि सिंह के घर पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरन पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। बता दें कि पंजाब पुलिस के नशे विरुद्ध छेड़े युद्ध के तहत पंचायती जगह पर नशा तस्करके बने 3 मंजिला घर को ढाय दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि, इस घर में रहते चारों लोगों पर 26 के करीब मामले दर्ज हैं।

वहीं आपको बता दें गांव के लोगों ने इस दौरान लड्डू भी बांटे। इस मौके पर इलाका निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में काफी समये सरेआम नशा बिक रहा था, जोकि अब कंट्रोल में आ रहा है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह ने बताया कि, उनके गांव में नशे की बिक्री को रोकने के लिए कई बार मता पास किया लेकिन नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे थे। रोकने पर कई बार नशा तस्कर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। इलाका निवासियों ने कहा कि आज के बुलडोजर एक्शन से गांव सभी लोग बहुत खुश हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.