Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

राम लला के दर्शन करने गोवा से निकला 50 श्रद्धालुओं का जत्था, 2100 सौ किलोमीटर की पद यात्रा कर इस दिन पहुंचेंगे अयोध्या

48

रायसेन। दुनिया में आस्था से बड़ी कोई चीज नहीं है इस बात को चरितार्थ कर रहे हैं गोवा से लगभग 2100 सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु जो रामलला के दर्शन करेंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां लाखों लोग प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था गोवा से 2100 सौ किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचेगा व रामलला के दर्शन करेंगा।

ये श्रद्धालु 3 जनवरी को गोवा से पदयात्रा प्रारंभ करते हुए शिर्डी सेगांव गजानन महाराज के दर्शन करते हुए रायसेन जिले के सिलवानी पहुंचे है और रात्रि विश्राम के लिए रुके श्रद्धालुओं ने बताया कि 3 जनवरी से हम लोग लगातार पदयात्रा कर रहे हैं और हमको अनुमान है कि 25 फरवरी को हम लोग हमारे आराध्य भगवान श्री रामलला के दर्शन अयोध्या पहुंचकर करेंगे।

इऩ 50 श्रद्धालुओं के जत्था के सदस्य ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन 40 से 45 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और आज हम सिलवानी में रात्रि विश्राम के लिए रुके हैं। यहां पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा हम लोगों की रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। हम सभी श्रद्धालु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के आभारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.