Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन ढेर, जानें कैसे मारा गया आतंकी हाफिज सईद का भतीजा अबू कताल

26

पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन ढेर हो गया है. लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल मारा गया. पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात बंदूकधारी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. अबू कताल 26/11 मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद का भतीजा था और जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था.

अबू कताल ने पिछले साल 9 जून को रियासी में शिवखोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले की साजिश रची थी, जिसमें 9 लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे. अबू कताल राजौरी हमले में भी शामिल था. 1 जनवरी 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था. इस हमले के अगले दिन IED ब्लास्ट हुआ था.

जमात उद-दावा का टॉप कमांडर था अबू कताल

इस हमले में दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी चार्जशीट में अबू कताल को इस हमले का आरोपी बनाया था. अबू कताल जमात उद-दावा का टॉप कमांडर था. हमले में अबू कताल के एक साथी की भी मौत हो गई. वह एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था. अबू कताल 25 साल से PoK के कोटली में रह रहा था.

अबू कताल जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की योजना बनाने के लिए जाना जाता था और आतंकी संगठन का एक महत्वपूर्ण ऑपरेटिव था. कताल 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उस पर नजर रख रही थीं.

पाकिस्तान में भारत के कितने दुश्मन ढेर

  • 15 मार्च, 2025 – अबू कताल (हाफिज सईद का भतीजा)
  • 14 अप्रैल, 2024 – सरफराज तांबा (सरबजीत का हत्यारा)
  • मार्च, 2022 – जहूर इब्राहिम (जैश का सदस्य)
  • मार्च, 2023 – बशीर अहमद पीर (हिजबुल का सदस्य)
  • मई, 2023 – परमजीत पंजवार (खालिस्तानी आतंकी)
  • 9 नवंबर, 2023 – अकरम गाजी (लश्कर के पूर्व आतंकी)
  • 5 नवंबर, 2023 – ख्वाजा शाहिद (सुजवां हमले में शामिल)
  • सितंबर, 2023 – रियाज अहमद (ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड)
  • 28 सितंबर, 2023-जियाउर रहमान (लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य)
  • 11 अक्टूबर, 2023 – शाहिद लतीफ (पठानकोट हमले में शामिल)
  • 13 नवंबर, 2023 – रहीम उल्लाह तारिक (मसूद अजहर का करीबी)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.