Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

भोपाल की सड़कों से गायब होंगे 11 हजार ई-रिक्शा! लगाम कसने की तैयारी

29

मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन अब ई-रिक्शा पर सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है. शहर की सड़कों पर अनियमित रूप से चल रहे लगभग 11,000 ई-रिक्शा को जल्द ही हटाने की योजना बनाई जा रही है. इनमें से ज्यादातर बिना किसी वैलिड परमिट के ई रिक्शा चला रहे हैं. सड़क सुरक्षा समिति की ओर से तैयार किए गए शुरुआती प्रस्ताव के मुताबिक पहले चरण में VIP रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2, और होशंगाबाद रोड पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वर्तमान में ई-रिक्शा के संचालन के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश मौजूद नहीं हैं. परिवहन विभाग की ओर से इन्हें परमिट से छूट दी गई है, जिसके चलते ये वाहन बेधड़क किसी भी मार्ग पर दौड़ते हैं और कहीं भी खड़े हो जाते हैं. इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और जाम लग जाता है. पुलिस उपायुक्त (DCP) (यातायात) संजय कुमार सिंह ने कहा, “ई-रिक्शा की शुरुआत कॉलोनियों और सिटी बस स्टॉप्स के बीच कनेक्टिविटी के उद्देश्य से की गई थी. लेकिन अब ये मुख्य मार्गों पर ज्यादा नजर आते हैं, जिससे ट्रैफिक में अव्यवस्था फैल रही है.”

तीन सालों में ई-रिक्शा में बढ़ोतरी

प्रशासन का इरादा है कि ई-रिक्शा को उनकी मूल भूमिका तक सीमित किया जाए और इन्हें सिर्फ आवासीय इलाकों और बस स्टॉप तक चलने की अनुमति दी जाए. इससे शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी.तेजी से बढ़ती संख्या पिछले तीन सालों में ई-रिक्शा की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है, जहां साल 2022-23 में 2,541 ई-रिक्शा, 2023-24 में 3,129 ई-रिक्शा रजिस्टर और 2024 से लेकर अब तक 3,057 ई-रिक्शा रजिस्टर हुए हैं.

प्रमुख सड़कों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे

पुलिस उपायुक्त DCP संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हो चुकी है. आगामी बैठक में इस प्रस्ताव पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो प्रमुख सड़कों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे. इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.