Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

DSP ट्रैफिक ने लगाई ऐसी डांट… फल विक्रेता को आ गया हार्ट अटैक, मौत के बाद आगजनी; लोगों ने काटा बवाल

30

बिहार के भागलपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा बवाल हो गया. यहां सड़क पर फल की दुकान लगाने वाले एक एक व्यक्ति को ट्रैफिक डीएसपी ने कस कर डांट लगाई. इससे फल विक्रेता को हार्ट अटैक आ गया. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शहर के फल विक्रेताओं ने सड़क पर जाम लगाया और आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा.

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. घटना भागलपुर के जोग्सर थाना इलाके में घण्टाघर चौक का है. आए दिन यहां लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था. इस दौरान फल विक्रेता महेंद्र साव को सड़क पर दुकान लगाए देखकर ट्रैफिक डीएसपी ने कस कर डांट लगाई. आरोप है कि गाली गलौज भी किया. यहां तक कि डंडा लेकर दौड़ाया भी.

अस्पताल ले जाते हुई मौत

इससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया. मृतक महेंद्र साव के बेटे दिनेश ने बताया कि तुरंत उनके पिता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हो गए और घण्टाघर चौक से स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाते हुए तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर टायर, प्लास्टिक और बांस जलाकर खूब हंगामा किया.

बीच सड़क पर शव रखकर काटा हंगामा

इस दौरान दुकानदारों ने मृतक महेंद्र का शव भी वहीं बीच सड़क पर ठेले पर रखा था. सूचना मिलने पर भागलपुर विधायक अजित शर्मा के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर एसडीओ धनंजय कुमार, डीएसपी अजय चौधरी ने भी लोगों को समझाने की खूब कोशिश की. आखिर में एसडीओ ने स्टांप पेपर पर उचित मुआवजे का आश्वासन लिख कर दिया. इसके बाद लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.