Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शोरूम में पुरानी के बदले नई कार लेने आए शख्स के साथ हो गया कांड

18

गोराया: गोराया में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां हुए सड़क हादसे में एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे की सी.सी.टी.वी. सामने आई है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए इनोवा कार के मालिक ने बताया कि वह गोराया स्थित शोरूम में अपनी इनोवा कार देकर नई गाड़ी लेने शोरूम में आए थे।

उनकी इनोवा कार शोरूम के बाहर खड़ी थी, तभी फगवाड़ा से गोराया की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने इनोवा को टक्कर मार दी। इसके साथ ही शोरूम के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार को भी टक्कर मार दी गई और तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्विफ्ट कार के मालिक ने बताया कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर गोराया थाने से ASI बावा सिंह मौके पर पहुंचे, जो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.