Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी

कर्नाटक में इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दरिंदगी, एक का शव बरामद

11

कर्नाटक के के हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने यहां इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ आए तीन लोगों की पिटाई कर उन्हें तुंगभद्रा नहर के पानी में फेंक दिया. इनमें से एक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार, डकैती, हमला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबित, पीड़ित महिलाओं में एक 27 साल की इजराइली पर्यटक और एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका शामिल हैं.

दरअसल, यह घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है. हमलावरों ने सनापुर झील के पास इस घटना को अंजाम दिया. झील के पास सब संगीत सुनने को बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने पेट्रोल के बारे में पूछताछ की. जब उन्होंने बताया कि यहां आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है. इसके बाद आरोपियों ने पर्यटकों से 100 रुपये की मांग की.

विरोध करने पर साथियों को नहर में फेंका

जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बाकियों ने जब इसका विरोध किया तो तीन लड़कों को उन्होंने पास के एक नहर में ढकेल दिया. इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक पर्यटक लापता है. जो शख्स लापता है, उसका नाम बिबाश है. वह ओडिशा का रहने वाला है.

हमलावर 2 मोबाइल, 9500 रुपये लूटकर भागे

बाकी इनमें से एक अमेरिका (डेनियल पिटास, 23 साल) और दूसरा महाराष्ट्र (पंकज पाटिल, 42 साल) का रहने वाला है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह जानकारी दी है. शिकायत के मुताबिक, जब तीनों व्यक्ति नाव पर बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमलावरों ने किनारे पर खड़ी महिलाओं के साथ बलात्कार किया और पर्यटकों से दो मोबाइल फोन और 9500 रुपये नकद लूटकर भाग गए. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.