Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

3000 करोड़ का स्कैम, नोएडा, मनेसर से लेकर चंडीगढ़ तक फैला है WTC का कारोबार

44

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) समूह और भूटानी समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की है. यह कार्रवाई रियल एस्टेट क्षेत्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों के संदर्भ में की गई है. ED न दिल्ली फरीदाबाद समेत NCR के 12 इलाकों में WTC बिल्डर और प्रमोटर आशीष भल्ला और भूटानी ग्रुप और इसके प्रमोटर आशीष भूटानी पर शिकंजा कास दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कंपनी किस-किस चीज का बिजनेस करती है.

क्या काम करती है WTC?

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एक ग्लोबल नेटवर्क है जो व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न देशों में कार्यालय और सेवाएं प्रदान करता है. इन केंद्रों का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाना और व्यवसायों को वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने में सहायता करना है.

दिल्ली-एनसीआर में WTC का कारोबार

दिल्ली के नौरोजी नगर में हाल ही में एक आधुनिक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन किया गया है, जो 25 एकड़ में फैला हुआ है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें 12 टावर हैं, प्रत्येक 10 मंजिला, जो लगभग 34 लाख वर्ग फीट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थान प्रदान करते हैं. यह केंद्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉर्पोरेट हाउस, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) और वित्तीय संस्थानों के लिए एक उपयुक्त स्थान है.

इन शहरों में फैला है कारोबार

WTC का कारोबार सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, फरीदाबाद, गिफ्ट सिटी, लखनऊ, नोएडा, नोएडा सीबीडी, पटना, सूरत, वडोदरा और वाराणसी में भी कंपनी का कारोबार फैला है.

क्या है आरोप?

डब्ल्यूटीसी ग्रुप और भूटानी ग्रुप रियल एस्टेट सेक्टर में एक्टिव हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने निवेशकों से बड़ी रकम जुटाई, लेकिन प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा नहीं किया जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. निवेशकों की शिकायतों के बाद ईडी ने WTC और भूतानि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है.

किस-किस चीज का बिजनेस करती है कंपनी

Commercial real estate development: हाई क्लास वर्क प्लेस, कमर्शियल टावर और बिजनेस सेंटर बनाने का काम कंपनी करती है.

Trade Promotion Services: व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों, सम्मेलनों और बैठकों के आयोजन के माध्यम से व्यापारिक समुदाय को समर्थन देने का काम भी कंपनी करती है.

Business Information Services: बिजनेस के लिए मार्केट एनालिसिस देने का काम भी कंपनी करती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.