Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भारी मुश्किलों में फंसे पंजाबी, दफ्तरों में कामकाज हुआ ठप्प

30

जालंधर सहित पंजाब भर के लोग आज बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, तहसीलदार की गिरफ्तारी के चलते पंजाब भर में रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया, जिसके चलते आज सुबह से सभी दफ्तरों में कामकाज ठप्प है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया।

ऐसे में तहसीलों में कामकाज ठप्प होने पर लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोगों ने विदेश जाना और कईयों को और जरूरी काम है। परेशान हो रहे लोगों का कहना है कि वह कई बार नंबर लगवा चुके है, लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। एक व्यक्ति ने कहा कि वह रजिस्ट्री करवाने जब तहसील पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अधिकारी हड़ताल पर हैं, जबकि इसकी अप्वाइंमेंट पहले ही ली हुई थी। जिन रिश्तेदारों ने ये जमीन खरीदी है उनकी आज अमेरिका की फ्लाइट है। ऐसे उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि पैसे देने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। अगर सरकार काम करती है तो अधिकारी हड़तालों पर चले जाते हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज बारिश के बीच भारी संख्या में लोग तहसीलों में काम करवाने पहुंचे लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.