Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

फर्जी IAS अधिकारी की खुल गई पोल, लोगों को ले जाता था महंगे Hotel… पुलिस ने किया काबू

37

पंजाब पुलिस द्वारा एक IAS अधिकारी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मोहाली के इलाकों में घूम रहा ये फर्जी IAS अधिकारी  बिल्कुल असली अधिकारी के तरह लगता था। मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जी IAS अधिकारी ने अपने कार पर भारत सरकार लिखी हुई प्लेट लगाई हुई थी और लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें ठगी का शिकार बनाता था।

इस फर्जी अधिकारी की पहचान पवन कुमार निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। इसी बीच खबर मिली कि वह 2 लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने मोहाली लाया, जिसके बाद जांच करने पर मोहाली के थाना फेज-1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

ऐसे खुली पोल

आरोपी फर्जी IAS अधिकारी  बाहरी राज्यों से लोगों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें मोहाली लाता और महंगे होटलों में ठहराता था। फिर लोगों के सामने ऐसे पेश आता था कि किसी उस पर शक नहीं होता था। लेकिन इस बार वह बुर फंस गया। इस बार वह जब कुछ लोगों को लेकर होटल में ठहरने आया तो वहां पर उनके साथ बहस हो गई। इस दौरान उसके व्यवहार के कारण होटल कर्मचारियों को उस पर शक हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

जांच दौरान बड़ा खुलासा

पुलिस जांच दौरान सामने आया कि आरोपी दिव्यांग है और उसे चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। यही नहीं वह आने-जाने में जिस कार का इस्तेमाल करता था वह किसी अन्य की थी। फर्जी अधिकारी हिन्दी भाषा में बातचीत करता है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से नकली आईडी कार्ड और कई सरकारी विभागों के जाली दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस अधिकारी इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.