Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब के इस हाईवे पर बड़ा हादसा, मंजर देखने वालों के खड़े हो गए रौंगटे

27

गुरुहरसहाय : फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी. रोड पर गांव लालचियां के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मैक्स गाड़ी और एक ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार में चार लोग सवार होकर अबोहर से अमृतसर साहिब जा रहे थे तथा एक मैक्स गाड़ी अबोहर की तरफ जा रही थी। किसी कारणवश दोनों गाड़ियां लालचियां गांव के पास आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छिंदर पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

मैक्स गाड़ी चालक विक्की को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों में रवि कुमार, लक्ष्य, जोगिंदर पाल सभी अबोहर के पिपली खेड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। एक ऑल्टो कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन बैंक कर्मचारी थे और एक कोर्ट में कर्मचारी था, जो अमृतसर में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में इसी स्थान के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.