Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

‘भाई… शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली पत्नी को पहले मिलवा दो; गुना में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

80

गुना : शहर कोतवाली क्षेत्र की नजूल कालोनी में एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह सवा दस बजे की है। शहर कोतवाली टीआइ ने बताया कि पत्नी और मां के आए दिन के विवादों से युवक परेशान था।

मरने से पहले खुद युवक ने इस बात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई।

परिजनों के पहुंचने से पहले दी जान

हालांकि युवक के द्वारा वायरल 28 सेकंड के वीडियो को भी उसके स्वजन ने देख लिया था और सीधे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक ट्रेन से कटकर अपनी जान दे चुका था।

युवक का नाम नरेंद्र पुत्र रामदयाल रजक उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी है। जानकारी के मुताबिक युवक कबाड़ दुकान में काम करता था। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं था।

वीडियो में बताई वजह

रेल पटरी पर सिर रखकर लेटने से पहले युवक नजूल कालोनी पहुंचा, यहां एक वीडियो बनाकर स्टेटस पर डाला। इसमें उसने कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं, ट्रेन की पटरी पर। मैं अब बस जीना नहीं चाहता।

भाई… शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली पत्नी को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी तो तुम्हें भी मेरे जैसे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जीवन में कोई रास्ता नहीं बचेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.