Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब

76

भोपाल : चुनाव के समय जनता को सिर-माथे पर बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। यह जनता का अपमान है और इसका जवाब भी समय आने पर मिलेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान को लेकर सरकार को घेरते हुए कही।

पटवारी बोले- सीएम की नहीं आई प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि मंत्री के इस बयान पर न तो मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की प्रतिक्रिया आई और न ही भाजपा संगठन ने ही कुछ कहा। इससे साफ पता चलता है कि चाल, चरित्र और चेहरे के दुहाई देने वाली पार्टी की स्थिति क्या है।

पटवारी ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए जनता को भगवान बताकर वोट मांगती है, मगर जब जनता अपने हक की बात करती है, तो उसे भिखारी कहा जाता है।

अपनी आवाज उठाना अपराध है?

क्या लोकतंत्र में अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए अपनी आवाज उठाना अपराध है? आज प्रदेश में जनता परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव के समय महिला, किसान और युवाओं से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। जब इसको लेकर सवाल उठाया जाता है तो उन्हें भिखारी करार दे दिया जाता है। यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.