Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीएम योगी को उर्दू तो नहीं आती लेकिन वो वैज्ञानिक…कठमुल्ले वाले बयान पर ओवैसी

33

सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू और कठमुल्ला वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि यूपी के सीएम ने उर्दू को कठमुल्लों और मौलवियों की भाषा कहा था. साथ ही ये भी कहा था कि इसे पढ़कर वैज्ञानिक नहीं बनते. योगी के इस बयान पर ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम को उर्दू तो नहीं आती लेकिन वो वैज्ञानिक क्यों नहीं बने, इसका जवाब तो वही दे सकते हैं.

एआईएमआईएम के 67वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि योगी कहते हैं कि उर्दू पढ़ने वाले कठमुल्ले बनते हैं. वो जिस विचारधारा से आते हैं उनके किसी शख्स ने मुल्क की आजादी में हिस्सा नहीं लिया. ये गोरखपुर से आते हैं. उसी शहर से फिराक गोरखपुरी भी थे. ये तो उनको भी कठमुल्ला बोल देते. वो तो उर्दू के बहुत बड़े शायर थे. ये इनकी बौद्धिक क्षमता है.

ओवैसी ने कहा कि जिसके जहन और दिल पर ग्रहण लग चुका है, दुनिया की कोई रोशनी उसके सिर नहीं पहुंच सकती. ओवैसी ने कहा कि सीएम योगी को नहीं मालूम है कि उर्दू देश की आजादी की जुबान है. सीएम योगी उर्दू से नफरत करते हैं.

यूपी विधानसभा में हुई थी नोंकझोंक

यूपी विधानसभा में बटज सत्र के पहले दिन सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी. नोंकझोंक अंग्रेजी को हटाने और उर्दू को शामिल करने को लेकर हुई. सीएम योगी ने सपा को दोहरे चरित्र वाला बताया था. इसके साथ ही कहा था कि सपा अन्य भाषाओं के मुकाबले उर्दू को ज्यादा महत्व देती है. माता प्रसाद ने कहा कि अंग्रेजी न तो हमारी राष्ट्रभाषा है और न ही हमारी मातृभाषा है.

विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढाएंगे और दूसरे के बच्चों को उर्दू पढ़ते के लिए प्रेरित करेंगे. ये नहीं चलेगा. योगी के इस बयान पर जमीयत उलेमा ए हिंद ने नाराजगी जताई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.