Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान

32

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और क्रिकेट का एक्शन रफ्तार पकड़ चुका है. हालांकि, अभी-भी टीम इंडिया के पाकिस्तान में नहीं खेलने को लेकर कुछ न कुछ बातें हो ही रही हैं. टीम इंडिया अपने मुकाबले दुबई में खेल रही है और पहले मैच में जीत भी दर्ज कर चुकी है. अब टीम इंडिया तो दुबई में है लेकिन पाकिस्तान में किसी न किसी तरह से भारत की उपस्थिति दर्ज हो ही जाती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जब लाहौर के स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रगान गूंज उठा.

लाहौर में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

शनिवार 22 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया. ये मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा था. ऐसे में हर मैच की तरह इस मुकाबले में भी एक्शन शुरू होने से ठीक पहले दोनों ही टीमें मैदान पर खड़ी थीं. इस दौरान एक-एक कर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान स्टेडियम में चलाया जाना था. मगर तभी ऑस्ट्रेलिया के नेशनल एंथम से पहले स्टेडियम में लगे साउंड सिस्टम से भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन…’ के बोल गूंजने लगे.

PCB की हुई जमकर फजीहत

जी हां, करोड़ों रुपये खर्च कर अपग्रेड किए गए गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में ये ब्लंडर हो गया. जैसे ही स्टेडियम के डीजे ने भारतीय राष्ट्रगान बजाया, वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शकों का शोर गूंज उठा. हालांकि तुरंत ही राष्ट्रगान रोका गया और कुछ सेकेंड के बाद ऑस्ट्रेलिया का एंथम शुरू हुआ. मगर ये कुछ सेकेंड की गलती ही पाकिस्तान का मजाक बनाने के लिए काफी थी और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ट्रोल किया जाने लगा. इसके वीडियो भी काफी वायरल हो गए.

दुबई में बजेगा पूरा राष्ट्रगान

लाहौर में तो राष्ट्रगान गलती से बजा लेकिन रविवार 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरा ‘जन गण मन…’ सुनने को मिलेगा क्योंकि मैदान पर टीम इंडिया होगी. रविवार को इस टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड से पहले सबसे अहम मुकाबला खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं. पाकिस्तान के लिए ये मैच बेहद अहम है क्योंकि उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना ही होगा. वहीं पहला मैच जीतकर इस मुकाबले में आने वाली टीम इंडिया यहां भी सफलता हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.