Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

एक ऑनलाइन ऐप, पौने दो करोड़ रुपये, 9 राज्य…इंदौर में रिटायर्ड प्रोफेसर से कैसे हुई ठगी?

30

मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक अनजाने नंबर से फोन आया था. इस फोन में शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया था. ठगों ने कहा कि यदि वे एक निश्चित राशि निवेश करेंगे, तो उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा.

चूंकि, रिटायर्ड प्रोफेसर के पास रिटायरमेंट के बाद काफी पैसे थे और उन्होंने अलग-अलग सेविंग्स भी की हुई थी, इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए शेयर ट्रेडिंग में एक करोड़ 70 लाख रुपये निवेश कर दिए. इसके बाद ठगों ने उन्हें एक ऑनलाइन ऐप भी दिया, जिसमें प्रोफेसर को अपने निवेश पर बढ़ोतरी का अहसास हो रहा था. जब उनका निवेश एक निश्चित समय में दोगुना हो गया, तो प्रोफेसर ने प्रॉफिट निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल सका. इसके बाद प्रोफेसर ने फोन करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया, लेकिन वह व्यक्ति अपना फोन बंद कर चुका था. तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ठगा गया है. इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में की.

9 राज्यों के बैंकों में ट्रांसफर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू की और पाया कि आरोपियों ने रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगे गए एक करोड़ 70 लाख रुपये 9 राज्यों में स्थित विभिन्न बैंकों के अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए थे. इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने इन बैंकों में ट्रांसफर की गई राशि पर रोक लगा दी है और पूरी तरह से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि आरोपियों ने जिन बैंकों में पैसे ट्रांसफर किए हैं, वे बैंकों के अकाउंट्स किराए पर लिए हुए हो सकते हैं.

सावधान रहने की जरूरत

इस मामले में पुलिस अब इन बैंक अकाउंट होल्डर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में और खुलासे किए जाने की उम्मीद है. बता दें कि इंदौर में पहले भी कई ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ चुके हैं. इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस समय-समय पर ऑनलाइन ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी करती रहती है, इसके बावजूद अपराधी ठगी की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.