Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

24 घंटे 9 मिनट तक लगातार किया डांस, खजुराहो में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज

33
मध्यप्रदेश में मौजूद विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 20 फरवरी से 51वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ किया गया. इस दौरान 25 ग्रुप के 139 नृतकों ने लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक क्लासिकल डांस मैराथन (रिले) डांस किया. महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दिया. इसे सीएम मोहन यादव ने स्वीकार किया. इस दौरान यह सभी कलाकार मंच पर मौजूद रहे और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 19 फरवरी 2025 के दिन दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुआ था, जो करीब 139 कलाकारों ने लगातार प्रस्तुति देकर 20 फरवरी के दिन अंजाम तक पहुंचा. इसका रिजल्ट यह हुआ कि मध्य प्रदेश के नाम एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया.

51वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन

खजुराहो की कंदरिया महादेव मंदिर प्रांगण में 20 से 26 फरवरी तक 51वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक पहुंच रहे है और इन कलाकारों की प्रस्तुति देकर मनमुद्र हो रहे हैं. हालांकि इस बार यह मंच खास इसलिए भी है क्योंकि स्थानीय कलाकारों को अपनी डांस की प्रस्तुति देने का मौका दिया गया है.

24 घंटे 9 मिनट तक किया डांस

कार्यक्रम के पहले दिन कथकली, मोहिनीअट्टम् और ओडिसी नृत्य की हुई शानदार प्रस्तुति दी गई और गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में विश्व स्तर पर नाम दर्ज किया गया. इन कलाकारों ने लागातार 24 घंटे 9 मिनट तक कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति दी. इसका नृत्य निर्देशन एवं संयोजन कथक नृत्यांगना तथा फिल्म अभिनेत्री प्राची शाह, मुम्बई एवं संगीत निर्देशन एवं संयोजन कौशिक बसु द्वारा किया गया था, जिसमें प्रारंभिक रूप से 5-5 कलाकारों के 25 ग्रुप तैयार किए गए थे, जिसमें लगभग 139 कलाकारों ने भाग लिया.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, संस्कृति विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम,विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, छतरपुर विधायक ललिता यादव, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग एन.पी. नामदेव, अधीक्षण पुरातत्व विद, निदेशक उस्ताद अलाउद्दीन खां अकादमी मंचासीन रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.