Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चुनाव प्रचार की बात को लेकर जयस और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, एक की हालत गंभीर

55

राजगढ़-सरदारपुर। ग्राम भोपावर में शनिवार रात को चुनाव प्रचार की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष जयस और दूसरा कांग्रेस समर्थक है। विवाद के दौरान चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, एक बाइक आग में फूंक दी गई। घर में तोड़फोड़ भी की गई। विवाद में जयस जिला अध्यक्ष भरत गामड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। विवाद के बाद सरदारपुर थाने पहुंचे लोगों ने परिसर में रखे गमले सहित एक जवान का मोबाइल तोड़ दिया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की धाराओं एवं पुलिस द्वारा एक पक्ष पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, भोपावर निवासी मोहन डामोर एवं गोलपुरा निवासी विधानसभा चुनाव में जयस प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ के भाई भारत गामड़ के बीच विवाद हुआ। गत दिनों मोहन ने कांग्रेस का चुनाव प्रचार किया था। तब से ही दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश शुरू हो गई थी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहन के घर पर दोनों पक्षों में चुनाव प्रचार की बात को लेकर विवाद हो गया।

कई वाहनों में की तोड़फोड़

भोपावर निवासी मोहन के मुताबिक, राजेंद्र गामड़ सहित अन्य लोग चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए और हमला कर दिया। इस दौरान मोहन के पिता रमेश व कान्हा पुत्र धनसिंह को चोट आई है। आरोपितों द्वारा घर के सामने खड़ी बाइक, दो पिकअप, कार व एक अन्य वाहन के कांच फोड़ने के साथ ही तोड़फोड़ की गई। साथ ही एक नई बाइक में आग लगा दी। घर में भी तोड़फोड़ की गई है।

गंभीर घायल को इंदौर किया रेफर

मोहन की ओर से राजेंद्र गामड़, जयस संगठन जिला अध्यक्ष भारत गामड़ सहित 10 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। इधर, विवाद में भरत गामड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहां जीरो पर कायमी की गई। इसमें मोहन, गोलू निवासी भोपावर और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

थाना परिसर में भी की तोड़फोड़

इधर, आरक्षक प्रियतमसिंह चौहान ने पुलिस को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रात के समय थाने पर भोपावर का मोहन डावर व भारत गामड़ रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। दोनों की एमएलसी जारी करने के लिए नाम व पता पूछने लगे। इसी बीच राजेंद्र सहित अन्य लोग आए व गालियां देकर बोले कि मेरे भाई भारत के साथ मारपीट करने वाले मोहन को तुम लोगों ने छुपा रखा है। इसे लेकर बहस करते धक्का-मुक्की करने लगे।

सैनिक का मोबाइल तोड़ा

आरोपितों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दी। थाने पर मौजूद अन्य स्टाफ ने बीचबचाव किया था। घटना के दौरान आरोपित अर्जुन गामड़ ने सैनिक का मोबाइल लेकर तोड़ दिया। महिलाओं ने गमले के टुकडे थाने के चैनल गेट पर फेंक दिए। पुलिस ने राजेंद्र, भारत, दिलीप, योगेश खराड़ी, बादल, शंकर, देवानंद, तोलाराम गामड़, अर्जुन सहित दो अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

प्रकरण दर्ज किए हैं

भोपावर में दो पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। दोनों ही पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया है। एक पक्ष पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है। – आशुतोष पटेल, एसडीओपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.