Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ गिद्धों का भी घर, तीन दिन की गणना में मिले 691 गिद्ध

28

पन्ना। : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जंगलो में गिद्दों की गणना के अंतिम दिन प्रबंधन के द्वारा डाटा जारी किया गया। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व सहित उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल में एक साथ दिनांक 17 फरवरी से दिनांक 19 फरवरी तक गिद्धों की गणना का कार्य शुरु किया था। जिस में परिणाम सामने आ चुके है, और पन्ना के जंगलो में 691 गिद्दों की गणना का आंकड़ा सामने आया है। बता दें कि पन्ना जिले के जंगल वन्य जीव संरक्षण सहित पक्षियों के संरक्षण एवं वातावरण उनके रहन सहन में सबसे अब्बल अंकों में शामिल होते जा रहा हैं।

इसी क्रम में पन्ना के जंगलो में भी गिद्दों की गणना का काम पन्ना टाइगर रिजर्व सहित उत्तर व दक्षिण वन मंड़ल में एक साथ प्रारंभ किया गया है। जिसमे सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया था। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर व उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल के डीएफओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने अपने क्षेत्र में गिद्दों की गणना की। इसी प्रकार उत्तर वन मंड़ल व दक्षिण वन मंडल में भी गणना का काम किया गया, और दोपहर तक जिले के  तीनों वन क्षेत्रों से गिद्दों की कंप्लीट गणना के आंकड़े भी सामने आ गए।

प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या करीब 691 पहुंच गई, जो दो दिन की गिद्धों की गणना में सबसे अधिक आंकड़ा है। यह आंकड़ा आने के बाद गिद्ध प्रेमियों एवं पन्ना टाइगर रिजर्व में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.