Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

भोपाल में जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन, सीएम मोहन बोले- कृषि को भी उद्योग की तरह विकसित किया जाना चाहिए

39

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार इस साल को उद्योग वर्ष के रूप में मना रही है। कृषि प्रधान इस प्रदेश में खेती को भी उद्योग की तरह विकसित किया जाना चाहिए। तेजी से बढ़ रहे जैविक खेती को प्रोत्साहन देने में सरकार पूरी तरह मदद कर रही है। भविष्य में इस क्षेत्र को वन मेला, कार्तिक मेला, व्यापार मेला की तर्ज पर जैविक उत्पाद मेला का आयोजन भी किया जाना चाहिए। मेलों में लोगों की आवाजाही से जैविक खेती और उत्पाद के लिए जागृति लाना आसान होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के बरखेड़ी कलां में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के दौरान रसायन उपयोग से बचने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती के दौरान किया जा रहा रसायन उपयोग व्यवस्था को बिगाड़ रहा है, इसके उपयोग से बचना चाहिए।  जैविक और प्राकृतिक उत्पादों को अपने देश में ही बाजार मिले, ऐसे प्रयास किए जाएं। वर्तमान में 33 जिलों में करीब एक लाख हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही। इसको 5 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए। हर साल इसका दायरा बढ़ाएं। कृषि को भी उद्योग की तरह विकसित किया जाना चाहिए।

कृषि आधारित उद्योगों पर चिंतन किया जाना चाहिए। सरकार हमेशा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार है। जैविक खेती के दौरान इस बात का ख्याल भी रखा जाए कि प्राकृतिक व्यवस्था पर कोई प्रभाव न पड़ें।

उन्होंने आगे कहा कि नवीन तकनीक से उन्नत खेती की जाए, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। जैविक खेती के लिए आदर्श गांव स्थापित किए जाएं। कृषि को लेकर नागपुर मॉडल पर काम करने की तैयारी है। कोशिश यह भी होगी कि हम स्वयं अपना मॉडल भी बनाएं। भारत सरकार और मप्र सरकार मिलकर खेती को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रम चला रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.