Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

दतिया में लाठी से पीट-पीट कर युवक की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

38

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गोराघाट थाना क्षेत्र के बड़ोनकला निवासी बाबूपाल नामक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बड़ोनकला सरपंच सहित 5 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। गोराघाट पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

सरपंच समेत पांच लोगों ने युवक को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओपी विनायक शुक्ला और गोराघाट थाना प्रभारी कमल गोयल ने घायल अवस्था में युवक को ग्वालियर के लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, यहां इलाज के दौरान बाबू पाल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.