Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

इंदौर में पैसों के लेनदेन से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

42

इंदौरमध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा के रहने वाला एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, मृतक की प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि पैसे के लेनदेन में बांक टांडा के कुछ लोग परेशान कर रहे थे। जिससे तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। दरअसल इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा में रहने वाला त्रिलोक पाटीदार ने पैसों के लेनदेन में बांक टांडा के रहने वाले लोगों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

वहीं मृतक त्रिलोक पाटीदार की प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक और मैं लंबे समय से लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे और बांक टांडा के रहने वाले कुछ लोग त्रिलोक को पैसों के लिए लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर त्रिलोक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.