Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आए विदेशी पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत ! खंडवा में हिंदू रीति रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

27

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक विदेशी पर्यटक की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उसके बाद खंडवा पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क कर अंतिम संस्कार की बात कही। तब मृतक की मां ने फ्रांस से मैसेज कर पुलिस को कहा कि हिन्दू रीति रिवाज से उसके पुत्र अंतिम संस्कार कर उसकी अस्थियां नर्मदा में विसर्जित कर दे। पुलिस ने शहरवासियों के साथ मिलकर शुक्रवार को किशोर कुमार मुक्ति धाम में उसका दाह संस्कार किया।

आपको बता दे खंडवा के ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल पर विदेशी पर्यटक बड़ी मात्रा में आ रहे हैं। वहीं 16 फरवरी को फ्रांसीसी नागरिक स्टीफन अलेक्जेंडर 50 वर्षीय भी दर्शन करने पहुंचे थे तब इनकी अचानक से तबियत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां उनका कुछ देर उपचार किया गया। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। मृतक का शव मर्चुरी में रख दिया गया था।

टूरिस्ट के वीजा, हवाई टिकट देखे गए तो वह नई दिल्ली से फ्लाइट से वाराणसी पहुंचा था। इसके बाद इंदौर आकर उज्जैन गया और वहां से ओंकारेश्वर आया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आया था। काशी विश्वनाथ, महाकाल के बाद ओंकारेश्वर पहुंचने के डॉक्यूमेंट मिले थे।

पुलिस के मुताबिक, वह दिसंबर 2025 तक टूरिस्ट ई-वीजा पर भारत आया था। फ्रेंच एंबेसी से संपर्क किया। उसके बाद मृतक की माता से स्वीकृति मिलने के बाद आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.