Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

भड़काऊ रील बनाई, पुलिस ने पकड़ा… अब लॉकअप में खड़े होकर मांग रहा माफी

52

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जिसने बकरीद से ठीक पहले माहौल खराब करने की कोशिश की है. युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील शेयर की थी जिसमें वह खून-खराबे की बात कर रहा है. पुलिस ने रील डालने के 6 घंटे के अंदर ही युवक को पकड़ लिया और लॉकअप में बंद कर दिया. युवक को जब पुलिस ने लॉकअप में बंद किया तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने लॉकअप के अंदर से पुलिस से माफी मांगी.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले हारान नाम के युवक ने दो रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. इन वीडियोज में युवक को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘खून भी बेहिसाब बरसेगा.’ शख्स इस वीडियो में धर्म विशेष की बात करते हुए दूसरे लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है. पुलिस ने इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्शन लिया है.

जब हारान नाम के इस युवक ने भड़काऊ वीडियो शेयर की तो इस पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई. लोगों ने इस वीडियो को पुलिस के पास भेजा. लोगों की आपत्ति देखते हुए पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और युवक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी. टीम ने युवक शिनाख्त की और उसने बुढ़ाना क्षेत्र से पकड़ लिया. शख्स को पुलिस अपने साथ लेकर आई और उसे लॉकअप में बंद कर दिया.

संगीन धाराओं में FIR

पुलिस ने युवक को थाने में लाकर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है. भड़काऊ भाषा का प्रयोग करने और माहौल खराब करने की कोशिश जैसे मामले में पुलिस फिलहाल युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. लॉकअप में बंद युवक की अक्ल ठिकाने पर आ गई है. वह लॉकअप के अंदर खड़े होकर पुलिस से अपनी गलती पर माफी मांग रहा है. पुलिस ने दोनों ही वीडियो शेयर करते हुए आम लोगों को मैसेज दिया है कि कोई भी इस तरह के भड़काऊ कंटेट शेयर न करें नहीं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.