Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

MBBS फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित, विश्विद्यालय ने कम समय में परिणाम घोषित करने का बनाया रिकॉर्ड

60

जबलपुर।  मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड समय में एमबीबीएस फाइनल पार्ट-2 का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। यह परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 12 वें दिन में जारी हुआ है। विवि ने परीक्षाफल के साथ सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले 10 छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी कर दी है। एमबीबीएस उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नीट पीजी की पात्रता का रास्ता साफ हो गया है।

बता दें कि एमबीबीएस फाइनल का परीक्षा परिणाम 12 दिनों में बाद घोषित कर दिया गया है। मप्र आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय ने कम समय मे परिणाम घोषित करने का बनाया रिकॉर्डमप्र आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय ने कम समय मे परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें 15 दिनों में ही 18 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा किया गया।

वहीं दूसरी ओर 23 सौ छात्रों ने एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा दी थी, जिसमें परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट्स के लिए पीजी नीट का रास्ता साफ हो गया है। परिणाम जल्दी तैयार करने के लिए केंद्रीय मूल्यांकन भी कराया गया। कुलपति डा. अशोक खंडेलवाल, कुलसचिव डा. पुष्पराज सिंह बघेल, परीक्षा नियंत्रक डा. सचिन कुचिया के निर्देशन में यह कार्य संभव हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.