Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

तमिलनाडु में ‘चक्रवाती तबाही’ की आशंका! रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें रद्द, तटीय इलाकों में कहर

33

भारत के कुछ राज्यों में अभी भी भारी बारिश का कहर जारी है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में लगातार बारिश हो रही है. 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य के कई शहरों में हालात बिगड़ गए हैं. चेन्नई में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं और साथ ही कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं.मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है और अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और आज दोपहर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित होने की उम्मीद है.

भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम एजेंसी की ओर से तटीय तमिलनाडु के कई जिलों जैसे- विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी चेन्नई को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. राजधानी चेन्नई सहित दक्षिणी राज्य के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिसने लोगों की जिंदगी पर असर डाला है. चेन्नई में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

मरीना बीच पर तूफान का खतरा

इस बीच चेन्नई के फेमस मरीना बीच पर मौसम खराब है और उत्तर-पूर्वी मानसून के तेज होने के कारण तट पर तेज हवाएं चल रही हैं. यहां तूफान का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही सलेम, तिरुचिरापल्ली, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी और पुदुक्कोट्टई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.