Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ... विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ... प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी...

हरदा में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े लूट, 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश

13

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सिटी थाना क्षेत्र के शुक्ला कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां, दो बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से 2 लाख 50 हजार रुपए उनके घर के बाहर से लूट कर फरार हो गए। घटना मंगलवार को करीब 12:30 की बताई जा रही है। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी लगते ही हरदा एसपी अभिनव चौकसे घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले व पुलिस टीम शहर के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सुखराम बिल्लौरे ने मीडिया को बताया कि वह बैंक से 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर घर पहुचा ही था कि पीछे से बदमाश आए और उनको कहा कि आपके पैसे गिरे पड़े हैं।उन्होंने कहा कि मैं झुका तब बदमाशो ने उनसे रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि कर्ज देने वाले के लिए बैंक से पैसे लाये थे,लेकिन बदमाशो ने पैसे छीन लिए।उन्होंने इस मामले की सिटी थाना में शिकायत की है।

इधर,एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि घटना की  जानकारी लगते ही पुलिस टीम शहर में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.