Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

100 CCTV कैमरे, ड्रोन और 50 हजार का इनाम… 3 महीने पहले गायब हुआ था गुड़गांव के कपल का डॉगी, आगरा से मिला

22

उत्तर प्रदेश के आगरा में गायब हुआ डॉगी तीन महीने बाद मिला. इस दौरान डॉगी को तलाशने में 100 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन सर्विलांस और कई लोकल इनपुट का सहारा लेना पड़ा. डॉगी के मालिक ने इनाम के तौर पर 50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी. गुड़गांव का रहने वाला एक कपड दीवाली के मौके आगरा घूमने आया था. इस दौरान उनका डॉगी होटल से निकल गया था.

गुड़गांव का रहने वाला एक कपल दीवाली के मौके पर लंबे वीकेंड के लिए आगरा आया था. इस दौरान उनके दो डॉगी वूफ और ग्रेहाउंड भी आगरा आए थे. कपल आगरा के एक होटल में ठहरा था. इसी दौरान 3 नवंबर को आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूम रहे थे. तभी उन्हें होटल से एक फोन आया, जिसमें उन्हें बताया कि ग्रेहाउंड का पट्टा खिसक गया था और वह गेट खुला होने के कारण अब आसपास कहीं नजर नहीं आ रही है.

50 हजार का रखा था इनाम

कपल दीपायन घोष और कस्तूरी पात्रा को डॉगी बहुत प्यार था. इसलिए उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी. साथ ही होटल पर लापरवाही के खिलाफ केस भी दर्ज कर दिया. जांच के दौरान पांच नवंबर को ग्रेहाउंड ताज महल मेट्रो स्टेशन के पास डॉगी देखा गया. डॉगी को खोजने के लिए कपल ने पहले 30,000 इनाम की राशि रखी थी. बाद में बढ़ाकर इसे 50,000 रुपये कर दी थी. काफी खोजबीन के बाद भी डॉगी नहीं मिला तो वह वापस गुड़गांव लौट आए.

टूरिस्ट गाइड ने डॉगी की जानकारी

इसके बाद वह डॉगी की याद में बार-बार आगरा पहुंचते रहे. तीन महीने तक पुलिस और कपल दोनों डॉगी की तलाश करते रहे, लेकिन इस बीच उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. कपल ने गलियों की नुक्कड पर खड़े होकर डॉगी की गुमशुदगी के पोस्टर बांटे. साथ ही शहर की एक-एक गली को छान मारा. डॉगी की तलाश में जुटे कपल को शुक्रवार को एक टूरिस्ट गाइड प्रशांत की फोन आया. उसने कहा मेहताब इलाके के पास एक डॉगी देखा गया है, जो शायद आपको हो सकता है.

ग्रेहाउंड का 15 किलो वजन कम हुआ

इस बात की जानकारी होते ही एक बार फिर कपल आगरा पहुंच गया. कस्तूरी ने गाइड के बताए गए इलाके में जाकर डॉगी का नाम पुकारा. हालांकि, उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला. इसी बीच थोड़ी देर बाद डॉगी भागती हुई चली आई. कपल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रेहाउंड खोई थी, तब उसका वजह लगभग 30 किलो था. हालांकि, उसका वजन 23 किलो ही रह गया. पिछले तीन महीनों में ग्रेहाउंड का वजन 15 किलो कम हो गया है. उसकी पसलियां उसके पेट से चिपक गई है.

होटल के खिलाफ वापस लिया केस

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी (ताज सुरक्षा) सईद अरीब अहमद ने बताया कि हमने डॉगी की तलाश में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले. मारे खोजी कुत्ते और ड्रोन तैनात तलाश करने की कोशिश की थी. कपल ने होटल मालिक के खिलाफ केस वापस ले लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.