Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पत्नी को लगा दिया HIV का इंजेक्शन, पति पर आरोप; पीड़िता ने बताई आपबीती

30

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज की मांग न पूरी करने पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद से ही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई तो ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला के परिजन ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं.

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने 2003 में अपनी बेटी की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जसवावला गांव के एक युवक से की थी. लड़की के पिता ने शादी में गाड़ी और नकदी दी थी, लेकिन युवक और उसके परिवार वाले इस दहेज से नाखुश थे. उन्हें छोटी गाड़ी नहीं बल्कि बड़ी गाड़ी स्कॉर्पियो और 25 लाख रुपए चाहिए थे. लड़की को ससुराल के लोग दहेज के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे. मांग पूरी न करने पर एक बार तो उन्होंने लड़की को घर से बाहर तक निकाल दिया था.

दहेज के लिए कर रहे थे मारपीट

कुछ दिनों बाद गांव में बिरादरी की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ और लड़की को वापसी ससुराल भेज दिया गया. हालांकि, फिर से महिला को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट भी होने लगी. परिजनों का आरोप है कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे. साथ ही उसे कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिए जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार का आरोप है कि महिला को HIV इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन भी लगाया गया.

HIV संक्रमित पाई गई महिला

महिला की जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उसका हायर सेंटर में चेकअप कराया गया तो वहां पर वह एचआईवी संक्रमित पाई गई. महिला के एचआईवी संक्रमित होने के बाद उसके पति का भी टेस्ट कराया गया, जो की नेगेटिव पाया गया. महिला के परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने कोर्ट में ससुराल वालों के खिलाफ याचिका दायर की.

परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

कोर्ट ने पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामले में महिला के परिजन ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसा किसी और के साथ न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.