Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चाकू की नोंक पर शोरूम मैनेजर से तीन लाख की लूट

34

भोपाल। जेल रोड पर रविवार रात चार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक शोरूम मैनेजेर से तीन लाख की लूट की। रात सवा दस बजे आरजीपीवी के पास अंधेरे और सुनसान का फायदा उठाकर उन्होंने शोरूम मैनेजर की स्कूटी के सामने अपने बाइकें अड़ा दीं और फिर चाकू की नोंक पर उससे तीन लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

शोरूम मैनेजर ने गांधीनगर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालकर आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हिमांशु तुलसानी करोंद स्थित हीरो बाइक शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे रविवार को शोरूम का कलेक्शन लेकर लालघाटी, विजयनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी आरजीपीवी के पास चार अज्ञात बदमाश दो बाइकों से आए।

उन्होंने स्कूटी के सामने गाड़ी खड़ी कर दी और बैग मांगा। हिमांशु ने बैग देने से इनकार किया तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर हाथ पर वार कर दिया और बैग व मोबाइल लूटकर भाग गए। चाकू के हमले से हिमांशु के हाथ पर चोट लग गई। उन्होंने गांधीनगर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दोस्त ने साथ घूमने जाने से मना किया तो चाकू से गाल काट दिया

भोपाल। कमलानगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर में एक युवक ने मामूली बात पर अपने दोस्त का चाकू से हमला कर गाल काट दिया। युवक के दोस्त का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी नानी के घर की पुताई कर रहा था, जिससे उसने युवक के साथ घूमने जाने के लिए मना कर दिया। परंतु युवक को दोस्त की यह बात नागवार गुजरी और उसने पहले अपने ही दोस्त से मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया,जिससे उसका गाल कट गया।

युवक की शिकायत पर कमलानगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार शुभम महाजन अपने परिवार के साथ राहुल नगर में रहता है। उसका दोस्त चित्रांश भी उसी मोहल्ले में रहता है। दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती है।

रविवार को छुट्टी के दिन शुभम घर के पास अपनी मुंहबोली नानी के घर की पुताई कर रहा था। दोपहर को उसका दोस्त चित्रांश भी नशे की अवस्था में उसकी नानी के घर पहुंच गया और साथ में घूमने चलने को बोला। शुभम ने मना किया तो उसने पहले झगड़ा शुरु किया और फिर छुरी से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इससे शुभम का गाल कट गया। उसने प्राथमिक इलाज करवाकर थाने में चित्रांश के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.