Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पारिवारिक विवाद का खूनी अंत: कोरिया में घर पर बम फेंका गया, एक की मौत, दामाद की भूमिका पर पुलिस को संदेह

22

कोरिया: सरगुजा के वनांचल जिले कोरिया में बमबाजी की खबर है. यहां के साल्ही गांव में एक घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम से हमला किया. इस घटना में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई. एक वृद्ध महिला इस हमले में बुरी तरह घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह पूरी घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है.

दामाद पर हमले का शक: कोरिया पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अज्ञात हमलावरों ने बम घमाके के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया. पेट्रोल बम से घर के ऊपर हमला किया गया. इस घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई. पुलिस ने बताया कि वारदात में मृतक के दामाद का हाथ है.

14 अक्टूबर के रात की घटना: कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि मंगलवार को बड़े साल्ही निवासी 60 साल के बुजुर्ग राय सिंह अपनी पत्नी पार्वती के साथ घर पर मौजूद थे. तभी रात 11 बजे हमलावर मुंह में काले कपड़े बांधकर पहुंचे. उन्होंने राय सिंह को खाट से बांध दिया. उसके बाद घर का दरवाजा बंद कर दिया और घर में बम फेंक दिया. घर में विस्फोट हुआ और घर का बड़ा हिस्सा जल गया.

राय राम सिंह की मौके पर मौत: इस घटना में राय सिंह की मौके पर मौत हो गई. विस्फोट की चपेट में आकर राय राम की पत्नी पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई. आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पार्वती को अबिकापुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया. एएमसीएच से पार्वती को रायपुर रेफर कर दिया गया है.

वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है. राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी. युवक ड्राइवर का काम करता है. युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था. दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी. वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी. 4 महीने पहले दामाद ने गोली चलाई थी. इस केस में दामाद पर शक है- रवि कुर्रे, एसपी, कोरिया

दामाद ने पहले गोली से किया था हमला: इस केस में पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो अहम खुलासे हुए. मृतक राय सिंह के परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले युवक ससुराल पहुंचा था और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था. उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चलाई थी.

गोली चलाने की घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद तलाश तेज की थी. इस घटना में भी उसके हाथ होने का शक है, लेकिन वह अभी तक गिरफ्त से बाहर है. युवक पेशे से ड्राइवर है और एक जगह नहीं रहता है. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है- रवि कुर्रे, एसपी, कोरिया

इस केस में पुलिस परिजनों से और पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस इस केस में और खुलासा कर सकती है. इस घटना के बाद साल्ही गांव दहशत का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.