Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अन्नदाता की मुस्कान राज्य की ताकत… CM मोहन यादव ने आपदा प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत

25

मध्यप्रदेश की सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है. इस स्पष्ट संदेश के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 सितंबर को अतिवृष्टि-बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि का वितरण किया. उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से किसानों को 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. मध्यप्रदेश सरकार साल 2025-26 तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये आपदा प्रभावित लोगों को ट्रांसफर कर चुकी है.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों से उनका हालचाल जाना और सरकार का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में मौसम की मार से परेशानी आई है. इस परेशानी का सरकार ने समाधान कर दिया है. खेतों में किसान और सीमा पर जवान दोनों आंधी-तूफान और कष्टों के बीच अपनी मौजूदगी से, मेहनत से, जान की बाजी लगाकर देश के लोगों की सेवा करते हैं.

किसानों को सरकार पर पूरा भरोसा

प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई और कहीं-कहीं कम बारिश भी हुई. इस असंतुलन की कीमत हमें थोड़ी-थोड़ी चुकानी पड़ रही है. सरकार हर परेशानी में किसान के साथ है. हमारी सरकार बाढ़ के दौरान भी जनता के बीच गई. सरकार किसानों के हर संकट में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 11 जिलों के 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा बड़े क्षेत्र में 17500 भाई-बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 20 करोड़ रुपये की राशि दे रहे हैं. किसान हमारी सरकार पर पूरा भरोसा करता है. किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. उनके नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनकल्याण के काम कर रही है. इससे पहले हमने 30 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की थी. 2025-26 में अभी तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है.

मिलकर आपदा से मुकाबला करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं हर किसान को आश्वासन देना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. किसानों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की ताकत है. किसान अपनी मेहनत से एक फिर जीवन के मैदान में उतरेंगे.

हमें आशा है कि अगली फसल इस नुकसान की भरपाई कर देगी. हम सब मिलकर इस आपदा से मुकाबला करेंगे. किसान कभी हार नहीं मानता, वह जीवटता के साथ आने वाले कल की तैयारी करता है. आइए हम सब मिलकर एक बार फिर कामना करें कि एक बार फिर धरती माता हमारे अन्न के भंडार भरेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.