Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ... Chhattisgarh News: जमानत पर आए कैदी ने आंगनबाड़ी में महिला की जान ली, फिर खुद दी जान; बालोद में हड़क... Mainpat Mahotsav: मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक- सीएम विष्णुदेव साय Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने बताया दर्द तो रो पड़ीं इंस्पेक्टर, आंसू पोछते हुए दिखीं; भावुक कर देगा Video

19

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में “लेडी सिंघम” के नाम से मशहूर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भावुक होती हुई नजर आ रही है. यह वहीं लेडी सिंघम जो मेडिकल और दवा कंपनियों में खामियां मिलने पर कठोर कार्रवाई करती है, लेकिन आज इनकी संवेदनशीलता ने लोगों का दिल जीत लिया है. इंस्पेक्टर दिवाली से पहले वृद्ध लोगों से मिलने के लिए वृद्धाश्रम पहुंची.

हरिद्वार में ड्रग्स इंस्पेक्टर के रूप में तैनात अनिता भारती एक बेहद जांबाज सिपाही है. अपने कामों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती है. एक तरफ जहां वह गलत लोगों के लिए किसी काल से कम नहीं है. वहीं दूसरी ओर अच्छे लोगों के लिए वह बेहद सहज और सरल है. ऐसी ही सरलता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों से मिलने के दौरान भावुक नजर आ रही है.

बुजुर्गों से मिलते समय भावुक हुई इंस्पेक्टर अनिता

“लेडी सिंघम” के नाम से मशहूर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती बहादराबाद के वृद्धाश्रम पहुंची थी. यहां वह बुजुर्गों से मिलने के लिए पहुंची थी. आश्रम में बुजुर्गों का दुख-दर्द सुनकर भावुक हो गई और फिर वह अपने आंसू नहीं रोक पाई. इंस्पेक्टर को रोता देख आश्रम में मौजूद वृद्ध महिलाएं भी रोने लगी. इसी दौरान किसी ने इंस्पेक्टर अनिता की वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वायरल हुई वीडियो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.