Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन, DSP समेत 7 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

39

पंजाब सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू देने के मामले में शनिवार को सख्त कार्रवाई की है. सरकार ने बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू देने के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए एक डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने एक पत्र भी जारी किया है.

पंजाब के गृह विभाग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले साल पुलिस हिरासत में रहते हुए पंजाब की एक जेल से इंटरव्यू दिए थे. जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे थे. हालांकि फिलहाल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है.

DSP गुरशेर सिंह समेत इनको किया गया निलंबित

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से भी जोड़ा जा रहा है. इसके साथ ही हाल ही में अभिनेता सलमान खान के घर के पास हुई फायरिंग को लेकर भी वह चर्चा में है. वहीं जेल से दिए गए इंटरव्यू की कहानी भी सलमान खान के इर्द-गिर्द ही थी. इंटरव्यू में उसने खुले तौर पर सलमान को जान से मारने की बात कर रहा था.

लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के मामले में एसआईटी ने पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरशेर सिंह, डीएसपी समर विनीत, सब इंस्पेक्टर रीना, सब इंस्पेक्टर जगत पाल जग्गू, सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को दोषी पाया है. जिसके बाद सरकार ने इन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है.

पुलिस की हिरासत में हुआ था इंटरव्यू- जांच

लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जेल से इंटरव्यू देने के बाद यह मामला सबसे पहले हाईकोर्ट पहुंचा था. जहां कोर्ट ने मामले की जांच पंजाब पुलिस के डीजीपी (स्पेशल) प्रबोध कुमार और मानवाधिकार आयोग की निगरानी में एसआईटी टीम को सौंपी थी. रिपोर्ट सामने आने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई. विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए थे. क्योंकि जांच में पाया गया कि इनमें से एक इंटरव्यू पंजाब पुलिस की हिरासत में हुआ था.

वहीं, जांच में पता चला कि खरड़ (जहां बिश्नोई तैनात था) में सीआईए स्टाफ में हैकिंग हुई थी. हालांकि जब बिश्नोई का इंटरव्यू सामने आया तो पंजाब पुलिस का बचाव करने के लिए खुद डीजीपी मैदान में आ गए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि यह इंटरव्यू पुराना है. उन्होंने बिश्नोई की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं. उस समय बठिंडा जेल से उनका इंटरव्यू लेने की भी चर्चा थी. वहीं, अब पंजाब सरकार ने इसपर कार्यवाई की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.