Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

दीवाली मनाने के लिए गांव जाने ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे थे मजदूर, रास्ते में पलटने से हो गई दो की मौत

48

 बैतूल। बैतूल जिले के बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई घाट में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। सभी मजदूर बैतूल के डुल्हारा और बाकुड गांव के निवासी हैं, जो कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक फैक्ट्री में काम करते हैं।

दीवाली मनाने के लिए वे रविवार सुबह त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपने गांव जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में बैठ गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई के पास सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया।

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 17 मजदूरों में से बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल 12 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मजदूर नंदलाल ने बताया कि वे सभी कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक की फैक्ट्री में काम करते हैं। दीपावली के मौके पर घर लौटने के लिए वे त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे थे। बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर वे कमानी गेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला, जिसमें वे सभी सवार हो गए। इसी दौरान बंजारी माई घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और 12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.