Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह... छात्रों के भविष्य पर संकट! चुनाव प्रचार के शोर ने उड़ाई बोर्ड परीक्षार्थियों की नींद, गुस्से में अभि... जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं न... चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार! निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: पलामू में पुलिस का 'सिक्योरिटी चक्र' तैयार! डीआईजी बोले- बिना किसी डर के कर... बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

बम-गोली से नहीं, दम घोटकर हिजबुल्लाह नेताओं को मार रहा है इजराइल

22

पिछले एक साल से गाजा-पट्टी में हमास आतंकियों से लड़ रहे इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह नेताओं को मारने के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. दोनों जगहों पर आईडीएफ से बचने के लिए बनाई गई सुरंगों में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे, लेकिन अब इजराइल ने उसका भी तोड़ ढूंढ लिया है. पहले हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह और अब उसके उत्तराधिकारी हाशिम सफीउद्दीन को कुछ इसी तरीके से इजराइल ने मौत के घाट उतारा है.

इजराइल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह महासचिव हसन नसरल्लाह की हत्या की थी, इसके बाद इस महीने की 10 तारीख को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में अल-मारिजा क्षेत्र में एक हवाई हमला करते हुए हिजबुल्लाह की परिषद के प्रमुख हाशिम सफीउद्दीन (जो हसन नसरल्लाह की जगह लेने वाले थे) को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि तेल अवीव ने दो दिन पहले ही उनकी मौत की घोषणा की थी, लेकिन हिजबुल्लाह ने बुधवार को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की.

इजराइल ने अपनाई नई तकनीक

सूत्रों ने हाशिम सफीउद्दीन की मौत को लेकर नई जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि सफीउद्दीन इजराइल के सीधे हवाई हमलों में नहीं मरा, वह अल-माजिरा में एक इमारत के नीचे बनी टनल में मौजूद था, जिसपर आईडीएफ ने बमबारी की. वहां पर उसके साथ 7 प्रशिक्षित सशस्त्र लोग भी थे. सूत्रों ने बताया कि इस हमले के बाद वह तीन दिन तक जिंदा रहे, लेकिन इसके बाद दम घुटने से उनके और हिजबुल्लाह के सात प्रशिक्षित सशस्त्र सदस्यों की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.