Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

अवैध गांजे की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

79

गांजा तस्करों के हौसले दिनों- दिन बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन अवैध गांजे की तस्करी की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में बटियागढ़ में पुलिस ने ट्रक से 24 किलो गांजा पकड़ा। रायपुर से छतरपुर जा रहे सरिए के ट्रक में गांजा की तस्करी हो रही थी। एसपी  के निर्देश पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की।

दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देश पर हटा SDOP नीतेश पटेल ने बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकस्वाहा मार्ग पर एक गांजा परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से करीब 24 किलो अवैधा गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक CG 04 MG 5580 रायपुर से छतरपुर सरिया लेकर जा रहे ट्रक में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा है। वहीं देर रात से कार्रवाई की गई है। आरोपियों के विरुद्ध NDPS  एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं बटियागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.