Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...

कटा सिर, एक हाथ और दोनों पैर भी गायब… बेगूसराय में बोरे से मिली टीचर की लाश, 600 रुपये लेकर पटना के लिए निकला था

34

बिहार के बेगूसराय में बोरे से टुकड़ों में कटी लाश मिली. खबर फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई. वह एक कोचिंग टीचर था. 19 अक्टूबर को बिट्टू ने दोस्त से 600 रुपये लिए थे. कहा था कि पटना जा रहा हूं. वापस आकर लौटा दूंगा. लेकिन फिर वो नहीं आया. इस बीच पुलिस को एक तालाब से बोरे में बंद टुकड़ों में कटी लाश मिली, जो बिट्टू की ही थी.

बिट्टू का कत्ल किसने और क्यों किया, इसकी पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की सुबह चकिया थाना क्षेत्र के निवासी बिट्टू कुमार अपने घर से कोचिंग पढ़ाने की बात कह निकला था. दोपहर को वह दोस्त सुमित के पास गया. वहां उससे 600 रुपये उधार लिए. बोला- पटना से वापस आकर लौटा दूंगा. जब बिट्टू घर नहीं आया तो उन्होंने घर वालों ने उसे कॉल किया.

फोन बंद आ रहा था. परिजनों को टेंशन हुई तो उन्होंने नजदीकी थाने में तहरीर दी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके बिट्टू की तलाश शुरू की. तब तालाब के पास उन्हें एक बोरा मिला. बोरा खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए. अंदर टुकड़ों में कटी लाश थी. लाश का सिर, एक हाथ और दोनों पैर गायब थे. उसकी जेब से आधार कार्ड मिला तो पता चला ये तो बिट्टू की लाश है. फिलहाल उसके बाकी अंग नहीं मिले हैं. 21 अक्टूबर की शाम चकिया थाना क्षेत्र के ही थर्मल हाल्ट के पास यह बोरा मिला, जिसमें लाश थी.

क्या बोले मृतक के परिजन?

पुलिस की टीमें लाश के बाकी के टुकड़े ढूंढने में जुटी हुई है. परिजनों ने बताया- बिट्टू कोचिंग पढ़ाने का काम करता था और दरोगा भर्ती एसएससी भर्ती के लिए कंपटीशन की तैयारी भी कर रहा था. उनका कहना है कि बिट्टू की हत्या गांव के आसपास ही कहीं की गई है. क्योंकि बोरी में बंधी हुई रस्सी एनटीपीसी में कोयला बाढ़ने में उपयोग होती है. अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा इतनी बेरहमी से कई टुकड़ों में काटकर बिट्टू की हत्या किसने और क्यों की है .

क्या बोले एसपी?

एसपी मनीष ने मामले में कहा- हम सभी बिंदुओं पर केस की जांच कर रहे हैं. सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. आरोपी या आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बिट्टू की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है ताकि पता चले कि वो किन लोगों के संपर्क में था?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !