Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हैंडपंप के बाद आ रही है पंखा उखाड़ू फिल्म, सनी देओल की हवा में सब उड़ जाएंगे!

60

19 अक्टूबर को एक्शन सुपर स्टार सनी देओल अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को भी एक तोहफा दिया है. सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वो काफी खतरनाक लुक में दिख रहे हैं.

जाट को गोपीचंद मलिनेनी डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है. हालांकि, गोपीचंद और सनी देओल की साथ में फिल्म के बारे में सुनने के बाद सभी काफी एक्साइटेड हैं. सनी देओल के लुक के साथ ही फिल्म का टाइटल भी जारी किया गया. पोस्टर में सनी अपने हाथ में एक बड़ा सा पंखा लिए हुए हैं और उन पर खून के छींटे भी हैं.

रिलीज होगा मोशन पोस्टर

पोस्टर में सनी देओल काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. हालांकि, केवल पोस्टर को देखने से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्शन के मामले में ये फिल्म किसी को निराश नहीं करने वाली है. 19 अक्टूबर की शाम में ही जाट का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया जाएगा. रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर होंगे. जाट को मिथ्री मूवी मेकर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

हाई बजट की है ये फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म को साल 2025 में 26 जनवरी के आस पास रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर मलिनेनी इंटेंस एक्शन और इंटरेस्टिंग कहानियों को एक साथ बखूबी दिखाने के लिए जाने जाते हैं. ये एक हाई बजट फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ ही साथ दमदार विजुअल भी देखने को मिलेगा. सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो, वो ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आने वाले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.