Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

उत्तराखंड: हरिद्वार में गरजा बुलडोजर, अवैध रूप से बने मजार को गिराया गया; सिंचाई विभाग की जमीन पर हुआ था निर्माण

41

उत्तराखंड के हरिद्वार में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई मजार बुलडोजर कार्रवाई की है. मजार अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह मजार पर बुलडोजर चला दिया है. बुलडोजर की यह पूरी कार्रवाई एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में हुई है. कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माणों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.

हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार तड़के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजरा को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसे हटाने की कार्रवाई आज की गई है. SDM अजय वीर सिंह के नेतृत्व और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

मजार पर चला बुलडोजर

मजार सरकारी जमीन पर एक बड़ी इमारत के रूप में बनाई गई थी, जो नियमों का उल्लंघन कर रही थी. प्रशासन के द्वारा अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी हरिद्वार जिला प्रशासन ने ग्राम सभाओं में जेसीबी से अवैध कब्जे खाली कराए हैं.

नहीं ली गई थी परमिशन

हरिद्वार जिले के अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मजार बनाने के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई, जबकि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि 2016 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल के नवनिर्माण अथवा पुनर्निर्माण के लिए जिलाधिकारी की परमिशन जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.